यह ख़बर 14 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मध्य प्रदेश में दलित लड़की की पीट-पीटकर हत्या

खास बातें

  • मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भूमलिया गांव में एक लड़की की पीट−पीटकर हत्या कर दी गई और कई दलित परिवारों के घरों में आग लगा दी गई।
सीहोर:

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भूमलिया गांव में एक लड़की की पीट−पीटकर हत्या कर दी गई और कई दलित परिवारों के घरों में आग लगा दी गई। यह बवाल तब शुरू हुआ, जब एक दलित लड़का ओबीसी लड़की के साथ भाग गया। दलित परिवारों ने बदला लिए जाने के डर से पुलिस को खबर कर दी। इन लोगों का डर सही साबित हुआ और दो दिनों बाद गांव पर हमला कर दिया गया। लड़के के रिश्ते की बहन को इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। गांव वालों का इल्जाम है कि पुलिस ने इनकी शिकायत के बावजूद इनकी कोई मदद नहीं की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com