यह ख़बर 05 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिग्विजय के मन में ओसामा के लिए इज्जत!

खास बातें

  • कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ओसामा को समुद्र में दफनाए जाने का विरोध किया है। यही नहीं वे ओसामा को ओसामाजी कह बैठे।
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के मन में दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के लिए काफी इज्जत है। तभी तो वे ओसामा को ओसामाजी कह बैठे। दिग्विजय सिंह ने साथ ही ओसामा बिन लादेन को समुद्र में दफनाए जाने का भी विरोध किया। उन्होने कहा कि कोई भी इंसान कितना भी बड़ा अपराधी हो उसका अंतिम संस्कार उसके अपने मजहब के मुताबिक ही होना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com