यह ख़बर 18 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, रिहा

खास बातें

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह को एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इससे पहले भी चंद्रनाथ सिंह पर ऐसे ही आरोप लग चुके हैं।
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। चंद्रनाथ सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की का कहना है कि प्रतापगढ़ से दिल्ली आ रही पद्मावती एक्सप्रेस की एसी 2 टायर की बोगी में चंद्रनाथ सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

लड़की की शिकायत के बाद आरोपी चंद्रनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत पर चंद्रनाथ सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी चंद्रनाथ सिंह पर ऐसे ही आरोप लग चुके हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com