यह ख़बर 18 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

योग सिखाने के बहाने विदेशी महिला से रेप

खास बातें

  • राजस्थान के पुष्कर में स्पेनिश महिला से रेप का मामला सामने आया है। एक शख्स ने योग सिखाने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया।
पुष्कर:

राजस्थान के पुष्कर में एक स्पेनिश महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। 32 साल की इस महिला का आरोप है कि भंवरलाल नाम का एक शख्स उसे योग सिखाने के बहाने होटल में लेकर गया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने 58 साल के भंवरलाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com