यह ख़बर 11 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 27 मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम:

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 27 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मछुआरों में तंजावुर जिले के जगदपट्टनम के 13 और रामेश्वरम के 14 मछुआरे शामिल हैं। इन लोगों की छह नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी बीती देर रात समुद्र में हुई थी।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैन्य कर्मियों ने मछुआरों के मछली पकड़ने वाले जालों को भी नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया है कि सभी मछुआरों को कांकेसंतुरई ले जाया गया है। गिरफ्तारियों के विरोध में नागपट्टनम, तिरूवरूर, कराईकल, तंजावुर और पुडुकोट्टई के मछुआरों ने आज से अनिश्चितकाल के लिए मछली पकड़ने के काम का बहिष्कार कर दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com