'आप' पार्टी के सांसद हरिंदर सिंह ने निकाली संजय सिंह पर भड़ास

'आप' पार्टी के सांसद हरिंदर सिंह ने निकाली संजय सिंह पर भड़ास

संजय सिंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के सांसद ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता संजय सिंह पर हमला बोला है और सवाल उठाए हैं, जिससे पार्टी के भीतर एक और फूट की खबरों को बल मिला है।

फतेहगढ़ साहिब से 'आप' सांसद हरिंदर सिंह खालसा पंजाब की अनुशासन समिति के प्रमुख दलजीत सिंह को मेल करके वरिष्ठ नेता संजय सिंह और प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर की शिकायत की है, लेकिन शिकायत का केंद्र संजय सिंह ही हैं।

हरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि संजय सिंह और सुच्चा सिंह (आप के पंजाब संयोजक) पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। पार्टी के चार सांसदों की कोई इज्जत नहीं है।

आप सांसद ने अपने मेल में कहा है कि क्या संजय सिंह राज्य कार्यकारिणी से बड़े हैं? क्या संजय सिंह ही पार्टी हो गए हैं? खालसा ने मेल में लिखा है की हम चुप नहीं बैठेंगे

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संजय सिंह ने इस पर एनडीटीवी से कहा, जो नया संगठन तैयार हुआ है, उसको राज्य कार्यकारिणी ने मंज़ूर किया है, जिसमें हरिंदर खालसा स्वयं शामिल हैं। उन्होंने खुद कहा था कि यह संगठन का बहुत अच्छा ढांचा है। इसको भगवंत मान ने अप्रूव किया, धर्मवीर गांधी ने भी अप्रूव किया। जो भी प्रस्ताव उनकी तरफ से आए उनको शामिल किया गया। फिर विवाद की वजह ही नहीं है।
यहां पढ़िए पूरी चिट्ठी