यह ख़बर 02 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राम सेतु काटने के अलावा विकल्प नहीं : पचौरी समिति

खास बातें

  • इस समिति की रिपोर्ट पर सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट इस अहम मुद्दे पर फैसला लेगा। फिलहाल मामला पांच हफ्तों के लिए टाल दिया गया है।
नई दिल्ली:

राम सेतु मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र द्वारा बनाई गई आरके पचौरी की रिपोर्ट को पेश किया गया है। इस समिति की रिपोर्ट पर सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट इस अहम मुद्दे पर फैसला लेगा। फिलहाल मामला पांच हफ्तों के लिए टाल दिया गया है।

कहा जा रहा है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेतु समुद्रम को काटने के अलावा अन्य विकल्प व्यावहारिक नहीं हैं। समिति का यह भी कहना है कि राम सेतु काटने के अलावा और कोई विकल्प आर्थिक आधार पर भी सही नहीं है।

राम सेतु का मामला तब गर्माया था जब भारत के दक्षिणी छोर और श्रीलंका के बीच सेतुसमुद्रम परियोजना को बनाने की बात समाने आई थी। इस समुद्री मार्ग के बनने से पश्चिमी तट से पूर्वी तट तक पहुचना आसान हो जाएगा।

हालांकि जहां सेतुसमुद्रम बनना है उस जगह को लेकर विवाद है। मान्यता है कि यह वही जगह है जहां से होते हुए भगवान राम वानर सेना के साथ लंका पहुंचे थे। इस जगह पर समुद्र की गहराई काफी कम है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेतु समुद्रम परियोजना का विरोध कर रहे लोगों की दलील है कि इस परियोजना से लोगों की आस्था से जुड़े इस जगह को नुकसान पहुंचेगा। मामले में विवाद को बढ़ता देख एक कमेटी का गठन किया गया था।