यह ख़बर 23 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सूरत में दबंगों ने एक महिला के बाल काटे

खास बातें

  • रुद्रपुरा इलाके में रहने वाली यह महिला देर शाम को घर लौट रही थी कि तभी पांच लोगों ने उसका अपहरण कर पिटाई शुरू कर दी।
सूरत:

गुजरात के सूरत शहर में संगीता नाम की एक कामकाजी महिला दबंगों की दबंगई का शिकार बनी। शहर के रुद्रपुरा इलाके में रहने वाली यह महिला देर शाम को घर लौट रही थी कि तभी पांच लोगों ने उसका अपहरण कर उसे एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतने से भी जब पेट नहीं भरा तो उन्होंने उसके सिर के बाल काट दिए। यही नहीं बिजली का करंट देने की भी कोशिश की गई। दरअसल, अपहरणकर्ताओं को संगीता का अपने किसी रिश्तेदार के साथ संबंध होने का शक था जिसके चलते संगीता के साथ यह सलूक किया। फिलहाल संगीत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दलित महिला के साथ हुए इस कृत्य को देख स्थानीय पुलिस ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com