यह ख़बर 10 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी से दुष्कर्म की बाढ़ रुकेगी : सुषमा स्वराज

खास बातें

  • भाजपा की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि दिल्ली दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए, ऐसा होने पर यह फैसला देश के लिए मॉडल (नजीर) फैसला बनेगा।
भोपाल:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि दिल्ली दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए, ऐसा होने पर यह फैसला देश के लिए मॉडल (नजीर) फैसला बनेगा और दुष्कर्मों की आई बाढ़ पर रोक लगेगी।

भाजपा की प्रादेशिक विशेष बैठक में हिस्सा लेने भोपाल आईं स्वराज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि न्यायालय ने दिल्ली दुष्कर्म के चारों आरोपियों को दोषी ठहराया है, सजा बुधवार को सुनाई जानी है, लिहाजा न्यायालय को चाहिए कि आरोपियों को फांसी की सजा दे, क्योंकि नए कानून के मुताबिक दुष्कर्म के साथ हत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय द्वारा आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने से दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। नया कानून बनने के बाद फांसी की सजा दिए जाने का यह पहला मामला भी होगा।  संवाददाताओं ने जब मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सवाल पूछा तो सुषमा ने कोई जवाब नहीं दिया।