यह ख़बर 01 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ओडिशा में माओवादियों से वार्ता बेनतीजा खत्म

खास बातें

  • ओडिशा में माओवादियों की ओर से बंधक बनाए गए एक इताववली नागरिक और विधायक झीना हिकाका की रिहाई को लेकर मध्यस्थों और सरकार के बीच बातचीत खत्म हो गई है।
भुवनेश्वर:

ओडिशा में माओवादियों की ओर से बंधक बनाए गए एक इतालवी नागरिक और विधायक झीना हिकाका की रिहाई को लेकर मध्यस्थों और सरकार के बीच बातचीत खत्म हो गई है।

इस दौरान मध्यस्थों ने नक्सलियों से इटली के नागरिक पाउलो को मानवीय आधार पर जल्द रिहा करने की अपील की है। इटली के नागरिक पाउलो और क्लाउडियो को नक्सलियों ने 14 मार्च को अगवा कर लिया था बाद में 25 मार्च को नक्सलियों ने क्लाउडियो को रिहा कर दिया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

माओवादियों ने रिहाई के बदले दो मांगे रखी है पहली एक बार कोर्ट के रिहा करने के बाद दूसरे मामलों में हिरासत में लिए गए 5 माओवादियों को रिहा किया जाए और दूसरी कि उन पुलिसवालों पर कार्यवाही हो जिन पर बलात्कार, हिरासत में मौत और फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगे हैं।