यह ख़बर 18 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

तमिलनाडु में 3,000 मछुआरे अनश्चितकालीन अनशन पर

मछुआरों की नौकाओं की फाइल फोटो

नागपट्टनम:

तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले में 63 मछुआरा टोलों के हजारों मछुआरों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुरुवार को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। वे लोग श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 मछुआरों को छुड़ाने की अधिकारियों से मांग कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करने के आरोप में मछुआरों को नौसेना ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त मछुआरे कोदीक्करई तट के पास मछली पकड़ रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि करीब 3,000 लोग समुद्र तट के पास अनशन में शामिल हो रहे हैं।