तमिलनाडु के मछुआरों का श्रीलंकाई नौसेना ने किया पीछा, काटे जाल

तमिलनाडु के मछुआरों का श्रीलंकाई नौसेना ने किया पीछा, काटे जाल

रामेश्वरम:

श्रीलंका की नौसैनिकों ने आज कच्चातीवू द्वीप से तमिलनाडु के 400 से ज्यादा मछुआरों को खदेड़ दिया और उनकी छह नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जाल भी कथित तौर पर काट दिए।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष सागायम ने कहा कि श्रीलंका के नौसैनिकों ने मछुआरों पर अपने (श्रीलंका के) जलक्षेत्र से मछलियां पकड़ने का आरोप लगाते हुए उनके जाल काट दिए और वहां से उन्हें खदेड़ दिया।

सागायम ने केंद्र से अपील की है कि वह श्रीलंकाई नौसेना की ओर से तमिलनाडु के मछुआरों के साथ की गई ‘बर्बरता’ पर कदम उठाए।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com