महाराष्ट्र : दूसरी जाति की लड़की से प्रेम संबंध रखने के चलते लड़के को नंगा कर गांव में घुमाया

घटना के बाद वामभोरी गांव पहुंची पुलिस

मुंबई:

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के वामभोरी गांव में कथित रूप से दूसरी जाति की लड़की से प्रेम संबंध रखने के चलते 17 साल के एक लड़के को चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में नंगा घुमाने का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्राह्मण परिवार में जन्मा यह लड़का माली जाति की एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन गांव के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस रिश्ते से नाराज़ लड़की के परिवार वालों ने कथित रूप से लड़के के परिवार पर हमला किया और इसके बाद इसके बाद लड़के को भी नंगा कर गांव में घुमाया।

दरअसल लड़की के परिवार वालों को उसके पास एक मोबाइल फोन मिला था, जिसमें दोनों की फोटो थी, जिसे देख उन्हें इस प्रेम संबंध का पता चला। यह फोन कथित तौर पर उस लड़के का था।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वहां फैले तनाव को कम किया और पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया।

इस मामले में लड़की के परिवार और कुछ गांव वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस घटना का मोबाइल फुटेज देख 17 लोगों को अरेस्ट किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस फुटेज में 8 लोग और दिख रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि वामभोरी गांव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में है। इस गांव की आबादी करीब 22,000 है।