महाराष्ट्र में बेकाबू हाथी ने एक को कुचला

सातारा (महाराष्ट्र):

महाराष्ट्र में सातारा ज़िले के पाली गांव में एक बेकाबू हाथी ने कई लोगों को कुचल दिया। भगवान खांडोबा के लिए मनाए जाने वाले धार्मिक उत्सव के दौरान हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी मोहन तावड़े के मुताबिक इस धार्मिक उत्सव के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा थे, दो महिलाएं हादसे में घायल हुईं, जिसमें एक की मौत हो गई। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे, तभी भगदड़ की वजह से ये दुर्घटना हुई।

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, लोग एक जगह बैठे थे, तभी हाथी बेकाबू होकर लोगों की तरफ दौड़ने लगा। सभी लोग भागने लगे। इस भगदड़ में उसके भी पैर में चोट लगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पाली में हुए इस हादसे ने एक बार फिर बेकाबू हाथी के पैरों तले रौंदे जाने की कई तस्वीरों, प्रशासनिक लापरवाही के साथ इन जानवरों के प्रति क्रूरता को उजागर किया है। भारत में मंदिर और सर्कस दिखाने के नाम पर तकरीबन 3,500 हाथी क़ैद हैं, कई बार इन्हें बहुत ही क्रूर और असंवेदनशील तरीके से रखा जाता है। इन जगहों पर वन्य जीव संरक्षण कानून और पशु क्रूरता विरोधी कानूनों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है, लेकिन उनपर शायद ही कार्रवाई होती है।