यह ख़बर 08 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वर्षा के कारण उत्तर भारत के तापमान में गिरावट

खास बातें

  • मानसून की बारिश के साथ ही तापमान स्तर के सामान्य से नीचे चले जाने से उत्तर भारत में मौसम काफी खुशगवार रहा।
नई दिल्ली:

मानसून की बारिश के साथ ही तापमान स्तर के सामान्य से नीचे चले जाने से उत्तर भारत में मौसम काफी खुशगवार रहा।

हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई लेकिन तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में वर्षा हुई और दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हरियाणा के नारनौल में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि पटियाला में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई।

पंजाब के अमृतसर में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। चंडीगढ़ और लुधियाना का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो क्रमश: सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सिरमौर के पौंटा साहिब और नाहन में क्रमश: 101 मिलीमीटर और 64.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। धर्मशाला में 42.6 मिलीमीटर, मनाली में 20.2 मिलीमीटर, सोलन में 12.8 मिलीमीटर, शिमला और सुन्दरनगर में 9.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।