यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

श्रीनगर : देर रात तक मुठभेड़ के बाद फरार हुए आतंकी, छह जवान घायल

खास बातें

  • इन आतंकवादियों ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस के छह जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज अस्पताल में चल रहा है।
श्रीनगर:

श्रीनगर से 15 किलोमीटर दूर अहमदनगर में पुलिस पर हमला करने वाले आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगे हैं हालांकि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था। बताया जा रहा है कि आतंकी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए हैं।

इन आतंकवादियों ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस के छह जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार शाम से देर रात तक मुठभेड़ चलती रही। यहां एक मकान में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी।  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि लश्कर−ए−तयैबा का एक बड़ा कमांडर यहां के एक मकान में छिपा हुआ है। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हथगोले भी फेंके।