भारत और चीन की सेनाओं का साझा अभ्यास 12 अक्टूबर से

भारत और चीन की सेनाओं का साझा अभ्यास 12 अक्टूबर से

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

भारत और चीन की सेना का संयुक्त अभ्यास "हाथों में हाथ" 12 से 23 अक्टूबर तक होगा। यह अभ्यास चीन के यूनान में कुनमिंग मिलेट्री स्टेशन में होगा। यह दोनों देशों की सेनाओं का पांचवा संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। 12 दिन तक चलने वाले इस अभ्यास में उग्रवाद से निपटने के तरीकों पर चर्चा कंपनी स्तर पर होगी। मानवीय सहायता और आपदा व राहत के मुद्दे पर ब्रिगेड स्तर पर चर्चा की जाएगी।

खुफिया सूचनाएं साझा की जाएंगी
अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और भरोसे को मजबूती मिलेगी। हाल के सालों में दोनों देशों ने यह फैसला लिया है कि संयुक्त अभ्यास के स्तर को और ऊंचे स्तर तक ले जाया जाएगा। दोनों ओर से कमांडर और स्टॉफ ऑफिस मिलकर खुफिया सूचनाओं को न केवल साझा करेंगे बल्कि उसके आधार पर जमीन पर कार्रवाई करेंगे। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के संगठन, हथियार, रणनीति को जानने और समझने की कोशिश करेंगे।      

2007 में पहली बार हुआ था अभ्यास
चीन का भारत के साथ 2007 में पहली बार सैन्य अभ्यास हुआ था। भारतीय सेना तीसरी बार चीन में जाकर अभ्यास करेगी। हालांकि यह अभ्यास  2013 के बाद पहली बार हो रहा है क्योंकि अरुणाचल के लोगों के नत्थी वीजा देने को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद हुआ था जिससे साझा युद्धभ्यास नहीं हुआ।  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैसे पिछले महीने ही भारत और चीन की सेना के बीच लेह दौलत बेग ओल्डी के पास तनाव तब बढ़ गया था जब भारतीय सेना ने चीनी सेना द्वारा बनाए वॉच टावर को गिरा दिया था। दोनों देशों के बीच करीब चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा है।