यह ख़बर 15 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत नहीं रहे

खास बातें

  • भारतीय किसान यूनियन के नेता महेंद्र सिंह टिकैत का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
मुजफ्फरनगर:

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता महेंद्र सिंह टिकैत का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे टिकैत ने मुजफ्फरनगर में अपने पुत्र के निवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। टिकैत के पार्थिव शरीर को दिन में उनके गांव सिशौली ले जाया जाएगा, जहां लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर किसान नेता थे। उन्होंने कई बार किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन किए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com