नौसेना के डॉक्टर पर जूनियर महिला डॉक्टर ने लगाया छेड़खानी का आरोप

नौसेना के डॉक्टर पर जूनियर महिला डॉक्टर ने लगाया छेड़खानी का आरोप

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

नई दिल्‍ली:

ऐसे वक्त में जब सरकार और सेना में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिये मौके दिये जा रहे हैं, वहीं नौसेना में एक जूनियर महिला डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक उसके साथ इस महीने की शुरुआत में दो बार ऐसी अभद्र घटना हुई। हैरानी की बात ये है कि पहली बार ये घटना वाइस एडमिरल रैंक के अधिकारी के घर पर हुई जहां पर दोनों अधिकारी की बीमार मां के इलाज के लिये गये थे। नौसेना को ये शिकायत 6 मई 2016 को मिली। नौसेना ने इस पूरे मामले की जांच के लिये बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है। बीओआई की रिपोर्ट बहुत जल्द नौसेना हेडक्वाटर को सौंप दी जाएगी।

वैसे ये भी सवाल उठ रहे हैं कि सेना के डॉक्टर घर पर इलाज के लिये नहीं जाते हैं तो फिर इस मामले में घर पर क्यों गए? नौसेना के सूत्रों के अनुसार विशेष मौके पर घर पर भी सेना के डॉक्टर इलाज कर सकते हैं। आरोपी डॉक्टर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसी डॉक्टर को इसी साल विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com