यह ख़बर 08 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : नशीला पदार्थ पिलाकर झारखंड की दो लड़कियों से कथित रेप

नई दिल्ली:

उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अज्ञात लोगों ने झारखंड की दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात आरोपी ने पहले उनके टिकट कन्फर्म कराने का वादा कर उनका विश्वास जीता और फिर उनके पेय पदार्थ में नशा मिलकर उनसे बलात्कार किया और फिर उन्हें बेहोशी की हालत में भजनपुरा इलाके में अलग-अलग जगहों पर छोड़कर फरार हो गए।

21 और 24 वर्ष की लड़कियां गुड़गांव के एक संस्थान से स्नातक हैं और 2 जून को वे एनसीआर में अपने कुछ दस्तावेज लेने आई थीं। उन्हें 5 जून को झारखंड लौटना था।

पुलिस के मुताबिक दोनों आनंद विहार रेलवे स्टेशन गईं, जहां पाया कि उनके टिकट कन्फर्म नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com