बदायूं : बंदूक दिखाकर दो नाबालिग बहनों से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

बदायूं:

बदायूं में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के भोयस गांव में रहने वाली दो नाबालिग बहनों के साथ पांच लोगों ने बंदूक की नोंक पर बलात्कार किया।

पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि दोनों लड़कियां खेत में शौच के लिए गई थी तभी दूसरे गांव मदारपुर के रहने वाले पांच आरोपियों ने उन्हें बंदूक के दम पर बंधक बनाकर बलात्कार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लड़कियों के शोर मचाने पर गांव के लोग जमा हुए और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले से पहले भी बदायूं में रेप की वारदात सामने आई थी जिसमें राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।