यह ख़बर 07 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक घायल

खास बातें

  • नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी के जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी फायरिंग की, जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिकों के जख्मी होने की खबर है।
श्रीनगर:

नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी के जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी फायरिंग की, जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिकों के जख्मी होने की खबर है।

गोलीबारी की यह घटना भारत द्वारा पाकिस्तानी सैनिकों पर पांच भारतीय जवानों की हत्या का आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों के बाद हुई। एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर को भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के की गई फायरिंग से उसके सैनिक घायल हो गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस मुद्दे को लेकर दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडरों ने हॉट लाइन के जरिये एक-दूसरे से बात भी की। उत्तरी कश्मीर में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी के जवाब में भारतीय जवानों द्वारा की गई फायरिंग में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक या तो घायल हो गए या मारे गए।