यह ख़बर 16 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बुलंदशहर में चाचा ने दो लड़कों के साथ मिलकर भतीजी से किया गैंगरेप

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जटोला गांव में एक लड़की के साथ उसके ताऊ ने बलात्कार किया। इसके बाद दो अन्य युवकों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जटोला गांव में एक लड़की के साथ उसके ताऊ ने बलात्कार किया। इसके बाद दो अन्य युवकों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को करबा पहासू क्षेत्र के ग्राम जटोला में महेश राघव नामक एक व्यक्ति ने इस लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।

इसके बाद गांव के ही गुलाब व चेतन नामक दो युवक भी घर में आ गए और तीनों उसे जबरन कार में डालकर जंगल में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के बेहोश होने पर वे उसे जंगल में ही छोड़कर भाग गए।

डढ़े घंटे बाद होश आने पर लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी कहानी बताई। परिजन रात में ही लड़की को लेकर थाना पहासु पहुंचे, जहां थाना प्रभारी ने उनसे अपहरण का मुकदमा कायम करने की तहरीर ली। थाना प्रभारी ने लड़की अगले दिन लड़की की मेडिकल जांच भी कराई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

घटना के 20 दिन गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित के परिजन एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि लड़की बीएससी की छात्रा है। उन्होंने बताया कि आरोपी महेश राघव पीड़ित का रिश्ते का चाचा लगता है। दोनों परिवारों में काफी घनिष्ठता रही है।