यह ख़बर 28 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे पर अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, शादी का भी दावा

बेंगलुरु:

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक पर एक कन्नड़ अभिनेत्री ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने कार्तिक के साथ शादी होने का भी दावा किया है।

इस बीच कार्तिक गौड़ा की सगाई हो गई है। अभिनेत्री का कहना है कि कार्तिक अब धोखा दे रहे है। अभिनेत्री की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने कार्तिक पर धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

वहीं रेलमंत्री का कहना है कि उनके परिवार को बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं कार्तिक ने महिला के आरोपों को खारिज कर दिया है और इसे साजिश बताया है।

अभिनेत्री ने कहा कि मेरे लिए लड़का ढूंढा जा रहा था इसलिए मैं कार्तिक से मिली। उसने शादी करने का वादा किया था, हमने 5 जून 2014 को कार्तिक के मैंगलोर वाले घर पर शादी की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री और उनके बेटे के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया।