Click to Expand & Play
खास बातें
- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 40 लड़कियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस होगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 40 लड़कियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर के आसपास के सात जिलों की 16 हजार लड़कियों को कन्या विद्या धन की रकम बांटी थी। प्रदर्शन करने वाली लड़कियों का नाम लिस्ट में नहीं था। इसलिए वे प्रदर्शन कर रही थीं।