यह ख़बर 04 मार्च, 2014 को प्रकाशित हुई थी

यूपी : नौ मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

लखनऊ:

कानपुर में 24 जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद यूपी में नौ मेडिकल कॉलेज के छात्र हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, पूरा मामला कानपुर में जूनियर डॉक्टरों वहां के सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के बीच विवाद से शुरू हुआ।

जूनियर डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने सपा विधायक पर हमला किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों पर जमकर लाठीचार्ज किया और 24 जूनियर डॉक्टरों को गिरफ़्तार कर लिया।

इसके बाद से करीब नौ ज़िलों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की इस हड़ताल की वजह से प्रदेश में मरीज़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जूनियर डॉक्टरों पर इल्ज़ाम है कि उन्होंने एक सपा एमएलए पर जानलेवा हमला किया। अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह मामाले की जांच कराएंगे।