यह ख़बर 04 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

यूपी के फतेहपुर में नाबालिग से बलात्कार

खास बातें

  • आरोपी ने पीड़ित लड़की से गुटखा मंगाया था और जैसे ही वह गुटखा लेकर आई, आरोपी ने मौका देखकर लड़की से बलात्कार किया।
फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश में बलात्कार की ख़बरें लगातार आ रही हैं। ताजा मामला फतेहपुर जिले का है, जहां एक नाबालिग लड़की से साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित लड़की से गुटखा मंगाया था और जैसे ही वह गुटखा लेकर आई, आरोपी ने मौका देखकर लड़की से बलात्कार किया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का मेडिकल कराया जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com