यूपी : मुर्गे ने करवाई दो समुदायों में झड़प, FIR दर्ज

प्रतीकात्मक फोटो

कानपुर:

शहर के कर्नलगंज इलाके में एक मुर्गे ने एक व्यक्ति को काट लिया, जिसके बाद दो समुदायों में हुई झड़प में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बवाल की वजह बने मुर्गे के मालिक और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम की आबादी वाले लुधौरा इलाके में रहने वाले शेरा सोनकर के मुर्गे ने शाम मुहल्ले के ही गुलजार (17) को काट लिया। गुस्से में गुलजार ने मुर्गे को लात मार दी। इस पर शेरा और उसके पिता राम उग्रह ने गुलजार की जमकर पिटाई कर दी। गुलजार ने यह बात अपने घरवालों को बताई और देखते ही वहां दोनों समुदाय के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए।

पहले उनके बीच बहस हुई और बाद में मारपीट तथा पथराव शुरू हो गया, जिससे एक महिला रामकुमारी तथा दो युवक आकाश और पप्पू जख्मी हो गए। इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुटटी दे दी गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कर्नलगंज के सर्किल ऑफिसर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि गुलजार की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शेरा और उसके पिता राम उग्रह को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।