विजय माल्या के लोन गारंटर किसान मनमोहन सिंह को नहीं मालूम किंगफिशर क्या है...

विजय माल्या के लोन गारंटर किसान मनमोहन सिंह को नहीं मालूम किंगफिशर क्या है...

किसान मनमोहन सिंह...

पीलीभीत:

विजय माल्या की किंगफिशर कंपनी के लोन का गारंटर एक ऐसा किसान है, जिसे नहीं मालूम की किंगफ़िशर क्या है? यह किसान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के गांव खजूरिया का रहने वाला है और इनका नाम मनमोहन सिंह है।

किसान के दोनों खाते सीज, एक में 12 हजार और दूसरे में 4 हजार
किसान के गारंटर होने की बात के सामने आने के बाद किसान के दो बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। ये दोनों बैंक खाते बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं और इनमें से एक खाते में 12 हज़ार और दूसरे खाते में 4 हज़ार रुपये हैं।

मनमोहन सिंह का कहना, मैं माल्या को नहीं जानता
पीलीभीत के नाद शाखा के बैंक मैनेजर के मुताबिक, ये दोनों खाते मुंबई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस के निर्देश पर सीज किए गए हैं। वहीं किसान मनमोहन सिंह का कहना है कि मैं आज तक कभी विजय माल्या ने नहीं मिला। न उनसे कभी कोई संपर्क रहा।

किसान मनमोहन सिंह का बयान
किसान मनमोहन सिंह ने कहा कि कह रहे हैं कि आपने किंगफिशर की गारंटी ले रखी है। मैंने आज तक माल्या को देखा ही नहीं है। मैं तो कभी मुंबई भी नहीं गया। इसके बावजूद मुझे उनका गारंटर बताते हुए मेरे दोनों खाते सीज कर दिए गए हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com