यह ख़बर 12 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी की हत्या

खास बातें

  • वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी सतीश कुमार गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मथुरा:

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी सतीश कुमार गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। 55 वर्षीय गोस्वामी के नौकर ने रविवार को बताया कि शनिवार रात में हरियाणा के मेवात जिले के पुनहना गांव के दो लड़के उनसे मिलने आश्रम आए थे। उसने बताया कि पुजारी अपने परिवार से अलग तुलस्यान भवन आश्रम में रहते थे। नौकर ने बताया कि रात में उसने उनके लिए बिस्तर लगाया और वे तीनों एक ही कमरे में सोए। सुबह में दोनों लड़के गायब थे, जबकि पुजारी मृत पाए गए। उसने बताया कि लड़कों के जाने के लिए उसने ऑटो बुलाया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com