यह ख़बर 19 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

क्यों मिले हुए थे चड्ढा बंधुओं को पंजाब पुलिस के जवान?

खास बातें

  • पॉन्टी चड्ढा के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को अब चिट्ठी लिखने वाली है।
नई दिल्ली:

पॉन्टी चड्ढा के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को अब चिट्ठी लिखने वाली है।

पुलिस को इस बात पर एतराज़ है कि दिल्ली में रहने वाले आम लोगों को बाहर से कैसे सुरक्षा मिली।

दिल्ली पुलिस का कहना है सिर्फ वीआईपी लोगों को इसकी इजाज़त है। आम नागरिकों को ऐसी सुरक्षा नहीं दी जा सकती।

हरदीप सिंह के पास पंजाब पुलिस के छह जवान थे। घटना के वक्त तीन जवान मौजूद थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पॉन्टी चड्ढा के पास पंजाब पुलिस का एक जवान था। दिल्ली पुलिस इस मामले में पंजाब पुलिस से भी सफाई मांगेगी।