यह ख़बर 07 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ठंड का कहर जारी, अब तक 58 की मौत

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पारा नीचे गिरा गया। सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली:

समूचे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। गुरुवार को 12 और लोगों की शीतलहर से मौत हुई, जिनमें से 11 मौतें यूपी में हुई। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश में ठंड से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पारा नीचे गिरा है। सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को 5.3 डिग्री तापमान था। दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए निगम स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहले स्कूल 10 जनवरी को खुलने वाले थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com