यह ख़बर 17 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मित्र को कथित रूप से मजबूर कर महिला ने पति से शारीरिक संबंध बनवाया, दंपती गिरफ्तार

बेंगलूर:

एक महिला ने बेंगलूर में अपने पति को अपनी एक पड़ोसन एवं दोस्त से बलात्कार करने के लिए कथित रूप से उकसाया जिसके बाद इस दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह (आरोपी) महिला और पीड़िता लंबे समय से एक दूसरे की घनिष्ठ मित्र बताई जाती हैं तथा इस घटना से पहले दोनों एक दूसरे के घर आया जाया करती थीं।

पुलिस के अनुसार पिछले महीने आरोपी महिला ने पीड़िता को अपने पति के साथ यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया और वह वहां खड़ी होकर देखती रही। उसने उसे धमकी दी कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसके पति की हत्या कर दी जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस के अनुसार करीब एक पखवाड़े बाद 10 अगस्त को आरोपी महिला ने फिर पीड़िता को इसी दुष्कर्म से गुजरने के लिए बाध्य किया। उसके बाद पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई और दोनों पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।