तेलंगाना में महिला के साथ कथित गैंगरेप

प्रतीकात्मक चित्र

हैदराबाद:

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक महिला के साथ एक ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर रंगारेड्डी जिले के मानेगुडा गांव में रविवार रात हुई। पुलिस ने बताया कि महिला नजदीकी गांव में जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक ऑटो चालक ने उसे लिफ्ट की पेशकश की।

इसके बाद चालक के साथ तीन और लोग आ गए और उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com