यह ख़बर 08 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

यूपी में महिला से कथित गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

संभल:

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिपिंग बना लेने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि 45-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि 20 मई को जब वह घर में अकेली सो रही थी, पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने डरा-धमकाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली और उस वीडियो क्लिपिंग को उसके बेटे तक को दे दिया। मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर शनिवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की छानबीन की जा रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com