यह ख़बर 10 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डीटीसी बस में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़, आरोपी की पिटाई

खास बातें

  • पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस में कथित तौर पर एक महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह घटना मधु विहार इलाके में हुई। महिला की रक्षा के लिए यात्री सामने आए और आरोपी रंजीत की पिटाई कर डाली।
नई दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस में कथित तौर पर एक महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह घटना मधु विहार इलाके में हुई।

महिला की रक्षा के लिए यात्री सामने आए और आरोपी रंजीत की पिटाई कर डाली। उसके पांव में चोट आई है। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला (25) आनंद विहार में बस में सवार हुई थी। वह वर्दी में थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com