यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तेजाब के हमले में महिला ने गंवाई अपनी आंखें

खास बातें

  • प्रेम संबंध बरकरार रखने से इनकार करने पर रविवार की रात प्रकाशम जिले के वनकाईलापाडू गांव में एक 37 वर्षीय महिला पर उसके प्रेमी ने तेजाब फेंक कर हमला किया जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई।
अंगुल (आंध्र प्रदेश):

प्रेम संबंध बरकरार रखने से इनकार करने पर रविवार की रात प्रकाशम जिले के वनकाईलापाडू गांव में एक 37 वर्षीय महिला पर उसके प्रेमी ने तेजाब फेंक कर हमला किया जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई।

आरोपी की पहचान पी राम राव के रूप में की गई है। महिला के पति का कुछ समय पहले निधन हो गया था। राव और तीन बच्चों की मां इस महिला के बीच कथित तौर पर पिछले कई सालों से ‘अवैध’ संबंध थे।

महिला ने हाल में यह संबंध जारी रखने से इनकार कर दिए जिससे नाराज होकर राव ने उस पर तेजाब फेंककर हमला कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के चेहरे, पेट और पैरों पर तेजाब से जलकर चोटें आई हैं। घटना में महिला की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।