एक न्यूज चैनल की महिला एंकर 3.5 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी में हिरासत में

एक न्यूज चैनल की महिला एंकर 3.5 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी में हिरासत में

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

चार महिलाओं को कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये की कीमत के सोने की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। इनमें से एक महिला खुद को केरल के एक स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर बता रही है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को चारों महिलाओं को यहां रोका था। चारों दुबई से अलग-अलग विमान से यहां आई थी। सोने के 3.64 करोड़ रुपये के होने का अनुमान लगाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक महिला खुद को केरल के एक स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर बता रही है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।