गुड़गांव में प्लास्टिक बैग में मिला अज्ञात महिला का शव

गुड़गांव में प्लास्टिक बैग में मिला अज्ञात महिला का शव

प्रतीकात्मक तस्वीर

गुड़गांव:

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुड़गांव के पालम विहार इलाके में सोमवार को प्लास्टिक के बैग में एक अज्ञात युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवती की उम्र 25 साल के करीब है।

पालम विहार पुलिस थाने के प्रमुख संदीप कुमार ने कहा कि महिला का शव जिस प्लास्टिक बैग में लिपटा था, वह अमूमन अनाज या अन्य उत्पाद रखने के काम आता है।

पालम विहार स्थित युद्ध स्मारक 'रेजांग-ला' के नजदीक सड़क किनारे युवती के शव वाला प्लास्टिक बैग पड़ा मिला। वहां से गुजरने वाले कुछ राहगीरों ने पुलिस को वहां बैग पड़े होने की जानकारी दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुमार ने बताया, 'शिनाख्त के लिए महिला का शव मुर्दाघर में रखा गया है।'