महिलाएं उन राज्यों में भी सुरक्षित नहीं, जहां महिला मुख्यमंत्री हैं : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी की फाइल तस्वीर

कोलकाता:

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाएं उन राज्यों में भी सुरक्षित नहीं हैं, जहां महिला मुख्यमंत्री हैं।

गडकरी ने इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा जिक्र किए बिना कहा, हमें इस स्थिति को बदलने की जरूरत है।

गडकरी ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, आजादी के 68 साल बाद भी ऐसे गांव हैं, जहां महिलाओं के लिए उचित शौचालय नहीं हैं। ऐसे गांव हैं जहां, उचित स्कूल नहीं हैं। जब आजादी मिली थी, तो कहा गया था कि सुशासन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं और लड़कियों की बेहतरी के लिए कई उपाय किए हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे लाने की वकालत करते हुए कहा, वे हमारी आबादी का आधा हिस्सा हैं। देश महिलाओं को साथ लिए बिना विकास के मोर्चे पर आगे नहीं बढ़ सकता।