यह ख़बर 10 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फरीदाबाद में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

खास बातें

  • फरीदाबाद जिले के रायपुरकलां गांव में आपसी रंजिश के कारण हथियारबंद लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव के चौराहे पर घुमाया।
फरीदाबाद:

फरीदाबाद जिले के रायपुरकलां गांव में आपसी रंजिश के कारण हथियारबंद लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव के चौराहे पर घुमाया।

फरीदाबाद के डीसीपी राजकुमार ने बताया कि गांव के ईश्वर सिंह ने 11 मार्च को अपनी नाबालिग बेटी की शादी तय की थी लेकिन इस बारे में किसी ने अदालत में शिकायत कर दी। अदालत के निर्देश पर प्रशासन ने यह शादी रुकवा दी। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश के कारण होली वाले दिन ईश्वर सिंह ने अपने पड़ोसी बलिहार सिंह के घर पर अपने दर्जनों हथियारबंद साथियों के साथ हमला कर दिया और बलिहार की मां के वस्त्र फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर गांव के चौराहे पर घुमाया।

आरोप है कि हमलावरों ने महिला की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 427, 148, 149, 452, 356, 506 और 500 के तहत मामला
दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।