लड़कियों के सौदागर गिरफ्तार, हरियाणा में शादियों के लिए बेचते थे

लड़कियों के सौदागर गिरफ्तार, हरियाणा में शादियों के लिए बेचते थे

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पश्चिम बंगाल से गरीब परिवारों की लड़कियों को लाता था और फिर दिल्ली में कुछ दिन रखकर हरियाणा में शादी के इच्छुक लोगों को बेच देता था। पुलिस के मुताबिक राजू इस गैंग का मास्टरमाइंड है। उसने हरियाणा के रोहतक, भिवानी, झज्जर जिले में शादी के इंतजार में बैठे कुंवारों को दर्जनों लड़कियां बेची हैं।
 
पुलिस ने राजू की गिरफ्त में आई ऐसी ही 4 लड़कियों को हरियाणा से बरामद किया है। गिरोह के लोग लड़कियों को बहला-फुसलाकर या फिर नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले आते थे। यह धंधा बीते तीन सालों से बदस्तूर जारी था। पुलिस के मुताबिक राजू के साथ उसके गिरोह के 4 और गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो जेल पहुंच चुके हैं।

हरियाणा में सेक्स अनुपात पर नजर डालें तो 1000 पुरुषों पर करीब 850 महिलाएं हैं। यही कारण है कि कई इलाकों में लड़कियों की इस कमी की भरपाई खरीदकर लाई गई लड़कियों से शादी करके करते हैं। लड़की की कीमत भी दलाल ही तय करते हैं। एक लड़की 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये में बेची जाती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com