स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Steel Authority of India Limited – SAIL) ने डिप्टी मैनेजर के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवम्बर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 24
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | डिप्टी मैनेजर ऑपरेशन | 10 पद |
2 | डिप्टी मैनेजर ऑपरेशन मैकेनिकल | 12 पद |
3 | डिप्टी मैनेजर इंस्ट्रूमेंटेशन | 2 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. अभ्यर्थियों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से डिप्लोमा इन केमिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिक/ प्रोडक्शन इंजीनियरिंग अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. नोट, आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी. इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए
यहां क्लिक करें.
चयन प्रकिया:
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
वेतनमान:
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवारों को गवर्नमेंट रूपए 32900- 58000/- प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क:क्र.सं. | वर्ग | शुल्क |
1 | सामान्य वर्ग | रूपये 500/- |
2 | ओबीसी | रूपये 500/- |
3 | अनुसूचित जाति | कोई शुल्क नहीं |
4 | अनुसूचित जनजाति | कोई शुल्क नहीं |
ऐसे करेंआवेदन:
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Steel Authority Of India Limited – SAIL) में उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी SAIL की वेबसाइट (http://sailcareers.com/) पर लॉग-इन कर आवेदन करें और उसका प्रिंटआउट ले कर इस पते पर भेजें. आवेदन 21 अक्टूबर, 2017 से पहले पहुंच जाना आवश्यक है.
DGM (Personnel-CF)
SAIL-IISCO Steel Plant
7, The Ridge, Burnpu
Burdwan, West Bengal- 713325
विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें.