Click to Expand & Play
खास बातें
- कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा है कि राज्य में कांग्रेस की बुनियाद कमजोर है जबकि हवा सपा के पक्ष में थी।
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा है कि राज्य में कांग्रेस की बुनियाद कमजोर है जबकि हवा समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में थी।
राहुल ने कहा, "कांग्रेस की प्रदेश में बुनियाद कमजोर है। जब तक हम इसे ठीक नहीं करेंगे, कमजोरी बनी रहेगी।" उन्होंने कहा, "लोगों का मूड सपा के पक्ष में था, जो हमारे लिए अच्छा नहीं है और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए भी अच्छा नहीं है।"
राहुल ने कहा कि हालांकि कांग्रेस की संख्या में वृद्धि हुई है लेकिन जो प्रदर्शन रहा है वह निराशजनक रहा है। उन्होंने कहा, "जहां तक रही मेरी बात तो मैंने अपने तरफ से पूरी कोशिश की। मेरा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।"
राहुल ने जीत के लिए सपा को बधाई भी दी।