खास बातें
- उत्तराखण्ड में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बनेगी अथवा कांग्रेस की, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
देहरादून: उत्तराखण्ड में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बनेगी अथवा कांग्रेस की, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 31 और कांग्रेस ने 32 सीटें जीती हैं। बसपा ने तीन और तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं।
इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व वाला उत्तराखण्ड क्रांति दल ने एक सीट जीती है। एक बड़े उलटफेर के तहत मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी कोटद्वार से चुनाव हार गए हैं।
मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी कोटद्वार सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी एसएस नेगी से 4623 मतों से हार गए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफल दीदीहाट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रेवती जोशी को करीब 11 हजार मतों से हराया।
केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राज्य के पार्टी की सरकार बनने का विश्वास प्रकट किया है।