यह ख़बर 24 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कुडनकुलम परियोजना के विरोध में एकत्र हुईं महिलाएं

खास बातें

  • कुडनकुलम परमाणु परियोजना के खिलाफ स्थानीय महिलाओं को विरोध अब भी जारी है। विरोध प्रदर्शनों को रोकने के पुलिस और सरकारी इंतजाम को धता बताते हुए ये महिलाएं नावों के जरिए परियोजना स्थल पर सैकड़ों की संख्य में पहुंच गई हैं। और अपना विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
कुडनकुलम:

कुडनकुलम परमाणु परियोजना के खिलाफ स्थानीय महिलाओं को विरोध अब भी जारी है। विरोध प्रदर्शनों को रोकने के पुलिस और सरकारी इंतजाम को धता बताते हुए ये महिलाएं नावों के जरिए परियोजना स्थल पर सैकड़ों की संख्य में पहुंच गई हैं। और अपना विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
परमाणु ऊर्जा के विरोध में इदिंथाकरारी में एकत्र हुई महिलाओं ने परियोजना बंद करने की अपनी मांग फिर दोहराई है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पहले तो राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने उनका समर्थन किया था और परियोजना का कार्य आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई थी लेकिन बाद में वह अपने वक्तव्य से पीछे हट गईं।

इन महिलाओं का कहना है कि वह अपने बच्चों की जिंदगी पर खतरा बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उनका प्रश्न है कि क्या परमाणु ऊर्जा ही क्या एक मात्र विकल्प बचा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दूसरी तरफ सरकार और वैज्ञानिकों का दावा है कि यह परियोजना पूरी तरह से सुरक्षित है और राज्य की ऊर्जा जरूरत इससे पूरी हो जाएगी।