यह ख़बर 01 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

35 ज़िलों में 35 दिनों में अन्ना करेंगे 35 सभाएं

खास बातें

  • अन्ना हज़ारे ने अपने महामिशन की शुरुआत कर दी है। महाराष्ट्र में मजबूत लोकायुक्त कानून के लिए शिर्डी से शुरू हुआ अन्ना का यह आंदोलन पांच हफ्ते तक चलेगा।
मुंबई:

अन्ना हज़ारे ने अपने महामिशन की शुरुआत कर दी है। महाराष्ट्र में मजबूत लोकायुक्त कानून के लिए शिर्डी से शुरू हुआ अन्ना का यह आंदोलन पांच हफ्ते तक चलेगा।

इस दौरान अन्ना राज्य के 35 ज़िलों में सफर कर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। यह बताएंगे कि क्यों राज्य को एक मज़बूत लोकायुक्त की ज़रूरत है जिसकी जांच के दायरे में विधायक और मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शामिल हों।

अन्ना की यह मुहिम भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन के तहत शुरू हुई है। ना कि इंडिया एगेन्स्ट करप्शन के बैनर तले। देखने वाली बात यह होगी कि अन्ना की इस मुहिम को कितना जनसमर्थन मिलता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com