यह ख़बर 09 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नागपुर में भीड़ ने तीन लोगों की हत्या की

खास बातें

  • नागपुर में एक बाजार में भीड़ ने तीन लोगों को कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मार डाला है।
नागपुर:

नागपुर में एक बाजार में भीड़ ने तीन लोगों को कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मार डाला है। हाल के दिनों में भरतवाड़ा के स्लम एरिया में चोरी और छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक लोगों का एक गैंग घरों में सेल्समैन के रूप में घुसकर डाका डालता है और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। पुलिस आज की इन हत्याओं में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com