यह ख़बर 09 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दबंगई : थाने पर हमलाकर बंदूकधारी छुड़ा ले गए आरोपी को

खास बातें

  • मध्य प्रदेश के मोरैना में में एक स्थानीय व्यवसायी को थाने से छुड़ाने के लिए 25 से अधिक बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। दिल्ली से इस व्यवसायी को गिरफ्तार करने गए दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को इस हमले में चोटें आई हैं।
मोरैना:

मध्य प्रदेश के मोरैना में बुधवार को एक स्थानीय व्यवसायी को थाने से छुड़ाने के लिए 25 से अधिक बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। दिल्ली से इस व्यवसायी को गिरफ्तार करने गए दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को इस हमले में चोटें आई हैं।

पुलिस ने आज तड़के ही शराब के व्यवसायी संजीव सिंह कसाना को उनके घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाना था।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यवसायी का छोटा भाई रघुराज सिंह कसाना भी एक स्थानीय नेता है और वह भी उन 50 बंदूकधारियों में शामिल था जो थाने में गोलीबारी कर संजीव सिंह कसाना को छुड़ा कर ले गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संजीव सिंह को दिल्ली में एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा है कि संजीव ने एक जमीन के सिलसिले में कथित रूप से एक करोड़ रुपये लिए और बाद में वह प्रोपर्टी खरीदने वाले को नहीं दी है।