यह ख़बर 17 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किया महिला से बलात्कार

खास बातें

  • पीड़ित महिला का आरोप है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक जवान विजेंद्र ने महिला को अपनी दुकान में बुलवाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
नई दिल्ली:

बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में बुधवार रात को लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये लोग बलात्कार के एक मामले में दिल्ली पुलिस के रवैये से परेशान थे।

रेप का आरोप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक जवान विजेंद्र सिंह पर है। पीड़ित महिला का आरोप है कि विजेंद्र ने महिला को अपनी दुकान में बुलवाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले तो महिला ने लोक-लज्जा के डर से पुलिस में शिकायत नहीं कि लेकिन फिर 13 मई को हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का मेडिकल भी हो चुका है। मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ा नहीं गया है जिसेस नाराज लोगों ने बीती रात जमकर हंगामा किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com